20 Apr 2024, 18:32:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NCPCR उसका संज्ञान लें और राहुल गांधी को नोटिस करे जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 2:48PM | Updated Date: Aug 4 2021 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश कि राजधानी दिल्ली में बच्ची से दुष्कर्म मामले में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बाद दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल भी पीड़िता के घर पहुंचे और परिवार से मिले। BJP ने कहा है कि दुष्‍कर्म में राजनीति करने की कोशिश राजनीति का ​सबसे निम्न स्तर होता है। साथ ही राहुल गांधी पर इस मामले में कानून का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया है। बता दें कि इस मामले में 4 आरोपियों को दिल्‍ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। BJP प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा, 'हम आज BJP की ओर से राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो से निवेदन करूंगा कि राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार से पॉक्सो एक्‍ट की धारा 23 और जुवेनाइल जस्टिस केयर एंड प्रोटेक्‍शन ऑफ चिल्‍ड्रेन एक्‍ट की धारा 74 का उल्लंघन किया गया है, NCPCR उसका संज्ञान लें और राहुल गांधी को नोटिस जारी करे। राहुल गांधी और केजरीवाल पर निम्‍न स्‍तर की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा, 'दिल्ली में नांगल में एक छोटी-सी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, हम इसकी घोर निंदा करते हैं। कानून-व्यवस्था इस पर सजग होकर काम कर रही है और चार से ज़्यादा लोग गिरफ़्तार हो गए हैं। दुष्‍कर्म में राजनीति करने की कोशिश राजनीति का ​सबसे निम्न स्तर होता है।'
 
संबित पात्रा ने कहा कि दुष्‍कर्म जैसी घटनाओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए। किसी राज्य के दुष्‍कर्म के विषय में चिंता व्यक्त करना और किसी राज्य के दुष्‍कर्म के मामले में चिंता प्रकट नहीं करना, ये देखते हुए कि किस राज्य में किसकी सरकार है ये भी अपने आप में एक जघन्य अपराध है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान दुष्‍कर्म के मामलों में प्रथम स्‍थान पर है। पिछले 6 महीनों में राजस्थान में दुष्‍कर्म के मामलों में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2020 में राजस्थान में 13,750 केस दुष्‍कर्म के हुए। उन्‍होंने कहा कि कल राहुल गांधी जी ने ट्वीट किया कि दलित की बेटी हिंदुस्तान की बेटी है। इसमें कोई दो मत नहीं है। उसे न्याय मिलना ही चाहिए। लेकिन क्या राजस्थान की दलित बेटी, छत्तीसगढ़ की दलित बेटी और पंजाब की दलित बेटी, जिसके साथ जघन्य अपराध होता है, क्या ये हिंदुस्तान की बेटियां नहीं हैं? पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में राहुल गांधी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। केजरीवाल ने परिवार को 10 लाख रुपये मदद के तौर पर देने का एलान किया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की भी घोषणा की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »