19 Apr 2024, 06:14:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Border Dispute: पीछे हटने को राजी हुआ चीन, लेकिन हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से हटने पर नहीं बनी सहमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2021 6:14PM | Updated Date: Aug 3 2021 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और चीन की लद्दाख सीमा पर पिछले करीब एक साल से जारी तनाव को दूर करने की कोशिशें हो रही हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच हाल ही में लंबे वक्त के बाद बातचीत हुई है, जिसके बाद साझा बयान में कहा गया है कि दोनों देश सीमा मुद्दे को जल्द हल करने पर सहमत हैं। सीमाओं (Borders) पर बड़ी संख्या में दोनों ओर जवान तैनात हैं, ऐसे में कोशिश है कि गोगरा प्वाइंट, हॉट स्प्रिंग के विवाद को खत्म किया जाए।
 
अब उम्मीद जताई जा रही है कि भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद खत्म हो जाएगा। दरअसल, दोनों देशों की सेना स्तरीय बातचीत हाल ही में लंबे समय बाद हुई है, जिसके बाद एक साझा बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि दोनों देश सीमा मुद्दे को जल्द हल करने पर सहमत है। दोनों देशों के कोर कमांडर स्तरीय बैठक के बारहवें दौर के बाद भारतीय सेना की तरफ से ये जानकारी दी गई ।
 
सरकारी सूत्रों के मुताबिक PP17A पर समझौता को लेकर कोर कमांडरस्तर की 12वें दौर की बातचीत शनिवार को हुई थी।ये बैठक लद्दाख में 15 महीने के गतिरोध को हल करने के लिए चल रही है। सूत्रों के मुताबिक चीन PP17A से पीछे हटने के लिए राजी हो गया है। यानी गोगरा पोस्ट से पीछे हटने पर चीन ने समहति जताई है। लेकिन हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र से पीछे हटने को चीन राजी नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »