20 Apr 2024, 09:11:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 6:32PM | Updated Date: Aug 2 2021 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने सोमवार यानी आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी से इसकी पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरजीत सिन्हा के इस्तीफे के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
 
सिन्हा 1983 बैच के बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्हें पिछले साल फरवरी में पीएम मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। सिन्हा पीएमओ में सलाहकार थे और सामाजिक क्षेत्र से संबंधित परियोजनाओं को देखते थे।
 
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देश के शीर्ष कार्यालय से इस साल यह दूसरा महत्वपूर्ण इस्तीफा है, क्योंकि पीएम के प्रमुख सचिव पीके सिन्हा ने हाल के महीने में पहले इस्तीफा दे दिया था।
 
सिन्हा को प्रमुख अधिकारी भास्कर खुल्बे के साथ ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। तीन दशकों के लंबे करियर में सिन्हा ने अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र-ग्रामीण विकास के अलावा शिक्षा और पंचायती राज मंत्रालय में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »