28 Mar 2024, 23:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस को झटकाः मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास ने थामा BJP का दामन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 2:39PM | Updated Date: Aug 1 2021 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वोत्‍तर में बीजेपी ने कांग्रेस को झटका दिया है। मणिपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंटौजम ने बीजेपी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी ज्वाइन कर लिया है। सदस्यता ग्रहण के दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर गोविंददास ने सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी के प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और संबित पात्रा भी मौजूद रहे। 
 
समर्पित कार्यकर्ता के रूप में करूंगा काम
पार्टी ज्वाइन करने के बाद गोविंददास कोंटौजम ने कहा कि अगले साल राज्य (Manipur) में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी के लिए मैं एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। भाजपा में आने के बाद गोविंददास ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ एन.बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। 
 
सुबह ही ट्वीट कर अनिल बलूनी ने कयासबाजी शुरू कर दी थी
बीजेपी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी रविवार की सुबह ही एक ट्वीट कर कहा था कि दोपहर बारह बजे एक प्रतिष्ठित शख्सियत पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बलूनी की ट्वीट के बाद ट्वीटर पर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था। अधिकतर लोग हिंदीभाषी क्षेत्र के कुछ बड़े नेताओं के बारे में बात करने लगे थे। 
 
कुछ दिनों पहले ही यूपी के कद्दावर कांग्रेसी जितिन प्रसाद जुड़े 
कुछ दिनों पहले ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस को बीजेपी ने झटका दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता जितिन प्रसाद को बीजेपी ज्वाइन कराया गया। जितिन प्रसाद को ब्राह्मण चेहरे के रूप में यूपी बीजेपी ने ज्वाइन कराया है।
 
त्रिपुरा में टीएमसी ने दिया झटका
कांग्रेस को बीजेपी ने ही नहीं टीएमसी ने भी पूर्वाेत्तर में झटका दिया है। दो दिन पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में कांग्रेस के सीनियर लीडर सुबल भौमिक, पूर्व मंत्री प्रकाश चंद्र दास समेत सात से अधिक वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सुबल भौमिक 2019 में कांग्रेस ज्वाइन करने के पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »