28 Mar 2024, 20:46:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायडू ने बाल गंगाधर तिलक को दी श्रद्धांजलि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 12:36PM | Updated Date: Aug 1 2021 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य  बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। नायडू ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में  कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने लाखों लोगों को आजादी की लडाई में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्र उनकी देश भक्ति को सदैव याद रखेगा। नायडू ने कहा, " 'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का उद्घोष करने वाले, अस्पृश्यता जैसी कुप्रथाओं का मुखर विरोध करने वाले, राष्ट्र की नव चेतना के प्रवर्तक, लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रनायक के आदर्शों को विनम्र प्रमाण करता हूं।" 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »