29 Mar 2024, 21:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

खत्म हुआ इंतजार, दो साल बाद छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 14,580 पदों पर होगी नियुक्ति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 12:00AM | Updated Date: Aug 1 2021 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए वित्त विभाग ने शिक्षकों के खाली पड़े 14 हजार 580 पदों पर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति आदेश जारी करने को अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने वर्ष 2019 में भर्ती परीक्षा ली थी। 

इसके बाद कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद हो गए और इन शिक्षकों की नियमित भर्ती नहीं हो पाई। दो अगस्त से खुलने जा रहे स्कूलों के कारण अब इन शिक्षकों को नियुक्त करने के लिए वित्त विभाग ने सहमति दी है। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।

विभाग के आयुक्त कमलप्रीत ने बताया कि आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी किए जाएं। नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि और प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के निर्देश के अनुसार होगा। प्रदेश में व्याख्याताओं के 3,177 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों में अब तक केवल 2,683 पदों पर ही भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश निकाला गया है। बाकी 494 पदों पर अभी भर्ती होनी है।

स्कूल शिक्षा मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा, दो अगस्त से स्कूल खुलने जा रहे हैं। सालों बाद स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापमं ने परीक्षा ली थी। इनकी भर्ती को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट है। वित्त विभाग ने अनुमति दे दी है। अब जल्द ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »