18 Apr 2024, 16:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्व में कोरोना से 42.07 लाख लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 5:10PM | Updated Date: Jul 31 2021 5:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19.73 करोड़ हो गई है और अब तक इसके कारण 42.07 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 करोड़ 73 लाख 24 हजार 486 हो गयी है जबकि 42 लाख 07 हजार 954 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।
 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार फिर से तेज हो गई है। यहां संक्रमितों की संख्या 3.49 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,649  नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 16 लाख 13 हजार 993 हो गया है। इस दौरान 37 हजार 291 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,07,81,263 हो गयी है। सक्रिय मामले 3765 बढ़कर चार लाख 08 हजार 290 हो गये हैं।
 
इसी अवधि में 593 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 23 हजार 810 हो गया है।देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.98 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.55 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।
 
संक्रमण के मामले में फ्रांस रूस से आगे निकल गया है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 61.66 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.12 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 61.61 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.55 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।  ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 58.57 लाख से अधिक हो गयी है और 129,877 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »