29 Mar 2024, 19:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना के सक्रिय मामलो में वृद्धि, सामने आए 39,472 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 11:13AM | Updated Date: Jul 31 2021 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के नए मामले लागातार सामने आ रहे है वहीं देश में कारोना के सक्रिय मामले में इजाफा देखा जा रहा है। देश में कोरोना पॉजिटिव के 39,472 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 13 लाख 71 हजार 901 हो गए। 535 और मरीजों की मौत हुई। इसके चलते मरने वालों की संख्या 4 लाख 20 हजार 551 हो गई। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 765 लोग ठीक हुए। सरकार के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से कुल 39 हजार 972 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 43.31 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं। राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अब भी टीके की 3 करोड़ 29 लाख डोज उपलब्ध हैं। वहीं दुनियाभर में कोरोना के मामले 19.36 करोड़ हो गए। महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41.5 लाख हो गई है।

वहीं 3.81 अरब लोगों को वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जा चुका है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस ऐंड इंजिनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि दुनिया के सबसे अधिक मरीजों और मौतों के मामले में अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। वहां 3 करोड़ 44 लाख 26 हजार 844 कोरोना केस हैं, जबकि 6 लाख 10 हजार 833 मौतें हुई हैं। दूसरे नंबर पर ब्राजील तो तीसरे नंबर पर फ्रांस में कोरोना के मामले हैं।

पड़ोसी देश बांग्लादेश में कोरोना के 11 हजार 291 नए मामले सामने आए, जबकि 228 और मरीजों की मौत हो गई। वहीं पाकिस्तान में कोरोना के मामले 10 लाख को पार कर गए। सरकार ने कोविड वैक्सीन न लेने वालों के लिए घरेलू हवाई यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया। 45 मरीजों की मौत हुई, जबकि 2 हजार 819 नए मामले सामने आए। दिल्ली में कोविड-19 के 66 नए मामले, दो और मरीजों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल केस बढ़कर 14 लाख 35 हजार 910 हो गए।

इनमें से 14 लाख 10 हजार से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या अब 25 हजार 43 हो गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगाह किया, कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर लोगों को आगाह किया है कि लोगों को कोरोना से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्व और उत्सवों के समय यह जरूर याद रखिएगा कि कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है। कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल आपको भूलने नहीं हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »