25 Apr 2024, 20:06:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

22 जिलों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ाई, 62 जिलों में 100 से ज्यादा मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 7:31PM | Updated Date: Jul 27 2021 7:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश के 22 जिले ऐसे हैं जहां चार हफ्तों में कोरोना मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अभी भी 62 जिले ऐसे हैं जहां रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि केरल के सात, मणिपुर के पांच, मेघालय के तीन अरुणाचल प्रदेश के तीन, महाराष्ट्र के दो, असम और त्रिपुरा के एक-एक जिले शामिल है जहां पिछले चार हफ्तों में मामलों में वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा इस तरह मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

लव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के साप्ताहिक मामलों में लगातार औसत गिरावट आई है, लेकिन अगर हम मामलों में गिरावट की दर की तुलना पहले से अब करें, तो यह चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में राज्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम इसे हल्के में नहीं ले सकते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »