19 Mar 2024, 12:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महबूबा मुफ्ती: 370 J&K की पहचान थी, लोगों की भलाई के लिए पाकिस्तान से भी बात हो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 9:37PM | Updated Date: Jun 24 2021 9:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। J&K मुद्दे  पर PM मोदी की बैठक होने के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि Article-370 को असंवैधानिक तरीक़े से हटाया गया। 5 अगस्त 2019 के बाद से राज्य के लोग परेशान है, ख़ुद को शोषित महसूस कर रहे है। Article-370 हमारे रोजगार, ज़मीन के अधिकार को सुनिश्चित करता है। उससे कोई समझौता हमे मंजूर नहीं है। हम लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण तरीक़े से अपना विरोध करते रहेंगे। Article-370 J&K की पहचान थी। हम इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। वहीं, महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान के साथ दोबारा ट्रेड को बहाल किया जाए। PM मोदी के साथ बैठक के बाद महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बहुत ही अच्छे माहौल में बात हुई। 5 अगस्त 2019 के बाद से J&K के लोग बहुत मुश्किल में हैं। Article-370 को गैरकानूनी तरीके से हटाया गया। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में Article-370 बहाल हो। मैं फिर कह रही हूं कि पाकिस्तान से बातचीत हो। लोगों की भलाई के लिए पाकिस्तान से भी बात हो।

बैठक में केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन और विकास पर PM मोदी का जोर रहा। PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेश के 8 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती बैठक में शामिल रहे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल भी बैठक में मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक का कोई भी एजेंडा पहले से तय नहीं हुआ था।हालांकि माना जा रहा था कि सर्वदलीय बैठक को केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बुलाया गया। अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी ने कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के विकास और परिसीमन पर बात हुई।
 
जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।  PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर पर गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें केंद्रशासित प्रदेश के 8 राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारुक अब्दुल्ला और PDP की मुखिया महबूबा मुफ्ती बैठक में शामिल रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल भी बैठक में मौजूद थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस बैठक का कोई भी एजेंडा पहले से तय नहीं हुआ था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »