28 Mar 2024, 13:57:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जियो का नया स्मार्टफोन - जियोफोन-नेक्स्ट 10 सितंबर से बाजार में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 5:32PM | Updated Date: Jun 24 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आम सभा में अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचरों और ऐप से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। अंबानी ने ऐलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी से बाजार में मिलने लगेगा। हलांकि उन्होंने जियोफोन-नेक्स्ट की कीमतों के बारे में खुलासा नही किया है। 
 
अंबानी ने इसको दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताते हुए कहा की भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर गूगल प्ले से भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। बीते साल ही रिलायंस जियो ने गूगल संग साझेदारी की घोषणा की थी। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि ‘‘हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है। यह भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे।
 
गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5जी साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी तथा भारत के डिजिटलीकरण के अगले चरण की नींव रखेगी।‘‘ अंबानी ने कहा कि ‘‘5जी इको सिस्टम विकसित करने के और 5जी उपकरणों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं। जियो न सिर्फ भारत को 2जी  मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5जी  युक्त भी कर रहा है’’ अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है। पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »