29 Mar 2024, 07:58:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिकवरी दर बढ़कर 96.60 फीसदी के पार, सक्रिय मामलों की दर घटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2021 1:10PM | Updated Date: Jun 24 2021 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में घट-बढ़ के बीच इस महामारी को मात देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से रिकवरी दर बढ़कर 96.61 फीसदी हो गयी है वहीं सक्रिय मामलों की दर घटकर 2.08 प्रतिशत रह गयी है। इस बीच बुधवार को 64 लाख 89 हजार 599 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 30 करोड़ 16 लाख 26 हजार 28 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,069 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 82 हजार 778 हो गया है।
 
इस दौरान 68 हजार 885 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 90 लाख 63 हजार 740 हो गयी है। सक्रिय मामले 16,137 कम होकर छह लाख 27 हजार 57 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,321 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 91 हजार 981 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.08 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.61 फीसदी और मृत्यु दर 1.30 फीसदी बनी हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1474 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 1,24,994 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 11032 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,53,290 हो गयी है जबकि 508 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,19,303 हो गया है।
 
कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 2142 कम होकर 116473 रह गए हैं। वहीं 123 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 34287 हो गया है। राज्य में अब तक 2668705 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 1046 घटकर 99835 रह गये हैं तथा 13683 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2729967 हो गयी है जबकि 150 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 12,445 हो गयी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 4002 घटकर 52884 रह गयी है तथा 166 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31746 हो गयी है। वहीं 2358785 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 51204 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 1798380 हो गयी है जबकि 12452 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 130 घटकर 22378 रह गये हैं और इस महामारी के संक्रमण से कुल 17475 लोगों की  मौत हुई है। राज्य में अब तक 1447510 मरीज स्वस्थ हुए हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले 178 घटकर 16462 रह गये हैं, जबकि अब तक 3598 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 596628 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले 397 घटकर 7610 रह गये हैं। वहीं 971057 लोग  कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13407 हो गयी है। पंजाब में सक्रिय मामले 327 घटकर 5641 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 572008 हो गयी है  जबकि 15923 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 352 घटकर 4807 रह गये हैं तथा अब तक 10040 लोगों की मौत हुई है।
 
वहीं 807911 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 244 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 3666 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से 54 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 22336 हो गयी है तथा अब तक 1678788 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। हरियाणा में सक्रिय मामले 40 घटकर 2160 रह गये हैं। राज्य में इस महामारी  से 9314 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 756426 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। बिहार में सक्रिय मामले 106 घटकर 2705 रह गए हैं। राज्य में मृतकों का कुल आंकड़ा 9569 हो गया है और 708231 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों में 121 की कमी आने के साथ इनकी संख्या घटकर 1797 रह गयी है।
 
यहां सात और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24940 हो गयी है। वहीं 1406629 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 212 घटकर 1495 रह गये हैं तथा अब तक 779177 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8827 लोगों  की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8905, उत्तराखंड में 7068, झारखंड में 5104, जम्मू-कश्मीर में 4273, असम में 4310, हिमाचल प्रदेश में 3461, ओडिशा  में 3717, गोवा में 3013, पुड्डुचेरी में 1731, मणिपुर में 1074, चंडीगढ़ में 807, मेघालय में 797, त्रिपुरा में 660, नागालैंड में 477, सिक्किम में 296, लद्दाख में 202, अरुणाचल प्रदेश में 160, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह  में 127,  मिजोरम में 86, लक्षद्वीप में 47 तथा दादर-नागर हवेली एवं  दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »