20 Apr 2024, 19:46:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 3:05PM | Updated Date: Jun 13 2021 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में रविवार को गरज के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, भिवानी के क्षेत्रों में तेज हवा चलने और बारिश तथा आस-पास के क्षेत्रों में बूंदा बांदी होने के आसार है। हरियाणा के बागपत में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, गोहाना, खरखोदा, हांसी, महम, रोहतक, तोशाम, झज्जर, चरखी दादरी, मतनहेल, फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहना प्रदेश और राजस्थान में विराटनगर, कोटपुतली, अलवर धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »