24 Apr 2024, 00:06:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना मरीजों की मदद हेतु हरियाणा पुलिस देगी 440 वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 7:57PM | Updated Date: May 6 2021 7:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने एक बार फिर सेवा-सुरक्षा-सहयोग के नारे को मूर्तरूप देते हुए कोरोना संक्रमित रोगियों की सहायता के लिए पहल की है। पुलिस की 440 ’कोविड-19 अस्पताल परिवहन सेवा’ (इनोवा गाड़यिां) जरूरतमंद संक्रमितों को निशुल्क घर से अस्पताल और वापिस घर लेकर जाएंगी। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस कार्य के लिए सभी जिलों में अस्थायी रूप से 440 नये वाहन देने की व्यवस्था की है। प्रत्येक जिले में संक्रमितों को निशुल्क परिवहन सेवा के लिए 20 टोयोटा इनोवा एसयूवी दी जा रही हैं। एम्बुलेंस की कमी और निजी एम्बुलेंस सेवा प्रदाताओं द्वारा ओवरचार्जिंग की सूचना के बाद ये वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी मेडिकल सेवा से वंचित न रहे। आपातकालीन स्थिति में पुलिस के ये वाहन मरीजों को मुफ्त परिवहन सेवाएं प्रदान करते हुए संक्रमित व्यक्तियों को राहत देने के कार्य करेंगें।
 
यादव के अनुसार अब तक प्रदेश के सभी जिलों में कुल 126 एसयूवी वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें से 26 गाड़यिां हिसार रेंज, 20-20 गुरुग्राम पुलिस कमिश्नरेट और रोहतक रेंज, 10-10 वाहन फरीदाबाद और पंचकूला कमिश्नरी, 12-12 वाहन अम्बाला और करनाल रेंज में तथा 16 वाहन साउथ रेंज, रेवाड़ी में दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 70 एसयूवी आज जिलों में पहुंच जाएंगी और शेष 244 को रविवार सायं तक भेज दी जाएंगी। जरूरतमंद लोग इन वाहनों के लिये 108 या सम्बंधित जिले के पुलिस नियंत्रण कक्ष पर डायल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन वाहनों को चलाने वाले पुलिसकर्मी किसी भी संक्रमण के सम्पर्क में न आएं इसके लिए सभी ड्यूटी पर रहते हुए मास्क, दस्ताने और पीपीई किट पहनेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »