25 Apr 2024, 10:52:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 1:53PM | Updated Date: May 6 2021 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक चौधरी अजित सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने गुरूवार को एक ट्वीट संदेश में दिवंगत नेता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने किसानों के कल्याण के लिये चौधरी अजित सिंह के समर्पण और केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों में उनके कुशल कामकाज को याद किया।
 
साथ ही उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। मोदी ने कहा , ‘‘ पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’’ चौधरी अजित सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण गुरूवार सुबह निधन हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »