19 Apr 2024, 15:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तटरक्षक बल ने म्यांमार के मछुआरों को हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 6:22PM | Updated Date: May 5 2021 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल ने भारतीय समुद्री सीमा में एक निर्जन द्वीप के पास अवैध रूप से मछली पकड़ने आए म्यांमार के चार नागरिकों को हिरासत में लिया है। तट रक्षक बल के जहाज़ राजश्री ने गत दो मई को गश्त के दौरान निर्जन द्वीप के तट के नजदीक एक मछली पकड़ने वाली नौका देखी। तट रक्षक बल ने इस नौका से संपर्क साधने के प्रयास किए लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया  के बजाय नौका ने निर्जन द्वीप के पथरीले तटों पर बलपूर्वक खुदाई जारी रखी और बाद में नौका पर मौजूद लोगों ने भागने का प्रयत्न किया।
 
टरक्षक बल के जवानों ने कुशलता से उनका घेराव किया और दो लोगों को पकड़ लिया गया जबकि अन्य मछुआरे द्वीप के घने जंगलों में भागने में सफल हो गए। पकड़ी गई नौका से मछली पकड़ने के सामान समेत कछुओं के खोल और शंख इत्यादि बरामद हुए। फरार दोनों लोगों को इस घटना के अगले दिन पकड़ लिया गया। इन अवैध मछुआरों को जांच पड़ताल के लिए पोर्ट ब्लेयर की स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। अवैध रूप से आए कुछ और लोग निर्जन द्वीप के घने जंगलों में छिपे हो सकते हैं। तट रक्षक बल स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर उन्हें ढूँढने के लिए संयुक्त अभियान चला रहा है। पिछले 10 दिन में दूसरी बार तटरक्षक बल ने अवैध लोगों को हिरासत में लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »