23 Apr 2024, 14:51:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी ने कोरोना को लेकर विदेशी सहायता पर मोदी सरकार से पूछे सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 5:51PM | Updated Date: May 5 2021 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश मे कोरोना वायरस के संक्रमण की दुसरी लहर से हालात बिगड़ने पर दुनिया के कई देश भारत के साथ इस लड़ाई मे खडे नजर आ रहे हे एवं सहायता पहुचॉ रहे है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना से पीड़ति लोगों के लिए विदेशों से मिल रही सहायता के वितरण में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि यह मदद कहां जा रही है इस बारे में सरकार को जवाब देना चाहिए।
 
राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा,‘‘कोविड को लेकर विदेशी सहायता से जुड़े सवाल : 
 
Q.  भारत ने विदेशों से कितनी मदद प्राप्त की?
 
Q. कहां है वह सहायता?
 
Q. इस मदद का लाभ किन4 लोगो को मिल रहा है?
 
Qराज्यों को उसका आवंटन कैसे किया जा रहा है?
 
Q. इस काम में पारदर्शिता क्यों नहीं है?
 
Q. भारत सरकार के पास इनका कोई जवाब है?
 
 इससे पहले राहुल गांधी ने कोरोनॉ की लड़ाई में केंद्र सरकार को असफल बताते हुए कहा
 
‘‘ना वैक्सीन, ना रोजगार, जनता झेले कोरोना की मार,बिलकुल फेल मोदी सरकार!’’
 
गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,780 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 2,26,188 हो गई है जबकि एक दिन में संक्रमण के 3,82,315 नये मामले सामने आए हैं।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »