18 Apr 2024, 07:07:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महामारी में विदेशों से मिल रही सहायता का विवरण साझा करें सरकार : कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 12:13AM | Updated Date: May 4 2021 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि कोरोना महा संकट के दौरान दुनिया के 40 से अधिक देशों से भारत को ऑक्सीजन और करोना की दवाइयां मिल रही हैं इसके बावजूद देश में लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं इसलिए सहायता का विवरण देश के समक्ष रखा जाना चाहिए। 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन, रूस जैसे 40 प्रमुख देशों से भारत को महामारी से निपटने के लिए बड़ी मात्रा में मदद मिल रही है। इसमें कोरोना टीके से लेकर ऑक्सीजन और ऑक्सीजन बनाने वाले संयंत्र शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि इस मदद के बावजूद हमारे यहां ऑक्सीजन की कमी हो रही है और वैक्सीन उपलब्ध नहीं है जिससे टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। ऑक्सीजन नहीं होने के कारण अस्पतालों में मरीजों के दम तोड़ने की खबरें लगातार आ रही है। इस क्रम में ताजा घटना कर्नाटक की है जहां चामराजनगर अस्पताल में 24 मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ा है। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को पारदर्शी तरीके से विदेशी सहायता का विवरण उपलब्ध कराना चाहिए और बताना चाहिए किस देश से कितनी मदद मिली है और भारत सरकार ने उनमें से किस राज्य को क्या मदद की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »