28 Mar 2024, 16:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बेल्जियम ने रेमेडिसविर की 9000 शीशियां पहुंचाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 2:24PM | Updated Date: May 3 2021 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना संकट का सामना कर रहे है भारत को अन्य देशों से भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में पैदा हुए ऑक्सीजन संकट सहित तमाम मेडिकल उपकरण की कमी हो रही है। सरकार की तरफ से हरसभंव प्रयास किए जा रहे हैं कि कोरोना संक्रमण के दौरान पैदा हुए हालात पर काबू किया जा सके। ताजा मदद बेल्जियम, फ्रांस और उज्बेकिस्तान से की गई है। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाला रेमेडीसविर इंजेक्शन की भी कमी पैदा हो गई है।
 
मुश्किल की इस घड़ी में बेल्जियम भी भारत की मदद के लिए सामने आया है। रविवार सुबह रेमेडीसविर की 9000 शीशियों की खेप बेल्जियम से भारत पहुंची है। विदेश मंत्रालय   के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम हमारे यूरोपीय संघ के साथी बेल्जियम से रेमेडिसविर की 9000 शीशियों का स्वागत करते हैं। उज्बेकिस्तान की तरफ से शनिवार को भारत को 100 ऑक्सजीन कंसेनटेरटर्स सप्लाई किए गए हैं। अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हम हमारे यूरोपीय संघ के साथी बेल्जियम से रेमेडिसविर की 9000 शीशियों का स्वागत करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »