24 Apr 2024, 15:05:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भाजपा 'सोनार बंगाल' के स्वप्न को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी : JP नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2021 12:43AM | Updated Date: May 3 2021 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भाजपा 'सोनार बंगाल' के स्वप्न को पूरा करने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

नड्डा ने रविवार को पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अपनी विचारधारा को पश्चिम बंगाल के घर-घर तक ले जाने का काम निरंतर करती रहेगी। मैं  उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करता हूँ, जिन्होंने इस संघर्ष में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है, जिसने भाजपा को बंगाल में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में स्थापित किया।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल की जनता के जनादेश का ह्रदय से सम्मान करती है और इस परिणाम के लिए जनता का आभार व्यक्त करती है।मैं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जी और समस्त कार्यकर्ताओं को उनके तप तथा परिश्रम के लिए धन्यवाद देता हूँ।’’

भाजपा अध्यक्ष ने असम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत को लेकर कहा, "असम की जनता को राजग प्रशासन पर भरोसा जाहिर करने और इस जनादेश के लिए धन्यवाद।"

उन्होंने कहा, "असम प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और समृद्धि के दृष्टिकोण के साथ मजÞबूती के साथ खड़ा है। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई। असम ने बीते पाँच सालों में डबल इंजन सरकार के जरिए हर क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास को देखा है। जनता ने कांग्रेस के सांप्रदायिक राजनीति को सिरे से ख़ारिज किया है और भाजपा के विकास की राजनीति को चुना है। मोदी के मार्गदर्शन में राज्य विकास की नयी ऊँचाइयों को छूएगा।"

नड्डा ने पुड्डुचेरी की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए राजग को जनता की सेवा करने का मौका दिया है। हम जनता की उम्मीदें पूरी करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

‘‘उन्होंने केरल चुनाव नतीजों में जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि हम जनता की सेवा करते रहेंगे और उनका भरोसा जरूर जीतेंगे। नड्डा ने तमिलनाडु चुनाव नतीजों के संदर्भ में कहा, "हम नतीजों को स्वीकार करते हुए तमिलनाडु की जनता का धन्यवाद करते हैं जिनकी बदौलत भाजपा ने अपने प्रदर्शन को बेहतर किया है। एनडीए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता बरकरार रखेगी।"  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »