19 Apr 2024, 20:42:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विदेशी मिशनों के लिए उपचार का पूरा इंतजाम : विदेश मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2021 7:03PM | Updated Date: May 2 2021 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने यहां स्थित सभी विदेशी मिशनों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपचार की सभी जरूरतों को पूरा करने का इंतजाम किया है और उनसे आग्रह किया है कि वे ऑक्सीजन सहित किसी भी वस्तु या दवा को अनावश्यक जमा नहीं करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा कि विदेश मंत्रालय में प्रोटोकॉल प्रमुख तथा विभागों के प्रमुख भारत में स्थित सभी उच्चायोगों एवं राजदूतावासों के निकट संपर्क में हैं और उनकी चिकित्सा जरूरतों खासकर कोविड संबंधी उपचार की जरूरतों पर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें उनका अस्पताल में उपचार शामिल है। बागची ने कहा कि महामारी के हालात को देखते हुए सभी से आग्रह किया गया है कि वे ऑक्सीजन सहित आवश्यक वस्तुओं को अनावश्यक जमा ना करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »