20 Apr 2024, 01:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तृणमूल समर्थकों का पार्टी के पक्ष में भारी रूझान के बीच जश्न शुरु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2021 5:09PM | Updated Date: May 2 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने और अपराह्न के बाद भारी रूझान तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में आने के बीच पार्टी समर्थकों ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है। विधानसभा चुनावों का हालांकि एक भी नतीजा अभी सामने नहीं आया है लेकिन तृणमूल समर्थक गलियों में आकर  एक दूसरे पर हरे रंग का गुलाल लगा रहे हैं और खुशियों से झूमते नजर आ रहे हैं। राज्य विधानसभा की 294 सीट में से 292 सीटों पर चुनाव हुए है जिनमें से तृणमूल  208 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी 80 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
 
शुरु के रूझानों में दोनों दलों के बीच कांटे का मुकाबला लग रहा था। लेकिन बाद में तृणमूल ने बढ़त बना ली और पीछे मुडकर नहीं देखा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालांकि अपने पुराने सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के सुवेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं जबकि उनकी पार्टी के उम्मीदवार अन्य सीटों पर भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास के लॉन में एक शामियाना भी लगा दिया गया है जहां आज बाद में सुबनर्जी की एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »