28 Mar 2024, 23:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विश्वभर में करीब 15 करोड़ 10 लाख लोग कोरोना की चपेट में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2021 4:23PM | Updated Date: May 1 2021 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व भर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है और  इस वायरस के संक्रमण से 15 करोड़ नौ लाख 95 हजार 578  लोग प्रभावित हुए हैं और  31 हजार 76 हजार 404 लोगों की जान जा चुकी  है। कोरोना संक्रमण से मरने वालों में अमेरिका शीर्ष पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियंिरग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ नौ  लाख 95  हजार 578  हो गयी है, जबकि 31 लाख 76 हजार 404  लोगों की मौत हो चुकी है।
 
वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 23 लाख 45 हजार 62 से अधिक हो गयी है जबकि 5,76,232 मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 हो    गयी है और इस वायरस के संक्रमण को एक करोड़ 56 लाख 80 हजार लोग मात दे चुके हैं तथा अभी तक  दो लाख 15 हजार 376  लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे एक करोड 46 लाख 59  हजार 11 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि इसके संक्रमण से 403,781 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक करीब   5,677,835  लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,04,385 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 104,675 लाख से अधिक पहुंच गयी है और 1,07,902 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में अब तक 4,820,591 लोग संक्रमित हुए हैं और 40,131  लोगों की जान जा चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 4,432,246 हो गयी है और 127,775  लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है।
 
इटली में संक्रमितों की संख्या 4,022,653  अधिक हो गयी है और 120,807 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 3,524,077 लोग प्रभावित हुए हैं और 78,216 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 3,405,365 हो गई है और 83,098  लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 2,977,363 हो गयी है और इसके संक्रमण से 63,865 लोगों की जान जा चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 2,859,724 लोग प्रभावित हुए हैं और 73,720 लोगों ने जान गंवाई है। पोलैंड में कोरोना से 2,792,142  लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 67,502 लोग जान गंवा चुके हैं।
 
ईरान ने कोरोना संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना वायरस से 2,499,077 लोग प्रभावित हुए हैं और 73720 लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको में कोरोना से 2,344,755 लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में तीसरे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 216,907 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या करीब 2,124,070  है और 46,274 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 1,799,445 हो गयी है, जबकि 61,477 लोगों की जान जा चुकी है।इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 1,668,368   हो गए हैं जबकि 45,521लोगों की मौत हो चुकी है।  दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 45,521 लोग प्रभावित हो चुके हैं और 54,350  लोगों की मौत हो चुकी है।
 
नीदरलैंड में कोरोना के संक्रमण से अब तक 54,350 हुए है और यहां इस महामारी से 17,398 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 17,398 संक्रमित हुए हैं और 17,957 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना का प्रकोप जारी है जहां 759,132 लोग संक्रमित हुए हैं और 11,450 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना के उद्गमस्थल चीन में कोरोना से अब तक102,494 लोग संक्रमित हुए है और 4,845 लोगों की इस महामारी में जान जा चुकी है। इसके अलावा दुनिया में अन्य देशों में भी संक्रमितों और मृतकों के मामले में कमोबेश यहीं हाल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »