25 Apr 2024, 22:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का कोरोना से निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2021 5:40PM | Updated Date: Apr 30 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। महशूर युवा टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना विषाणु की चपेट में आने से निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर श्री सरदाना राष्ट्रीय राजधानी के मेट्रो अस्पताल में  इलाज के लिए भर्ती हुए थे। आज दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। श्री सरदाना के  निधन से मीडिया जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी।
 
वरिष्ठ पत्रकार जी नेटवर्क के सुधीर चौधरी ने श्री सरदाना के निधन के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी। सरदाना ने 24 अप्रैल को ट्वीट करके कोरोना विषाणु से संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था,‘‘एक हफ्ते पहले बुख़ार और अन्य लक्षणों को देखते हुए टेस्ट कराया था। आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव आया लेकिन सीटी स्कैन  से कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई थी। अभी हालत पहले से बेहतर है। आप सभी अपना और अपने परिजनों का ख़याल रखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »