25 Apr 2024, 14:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इफको ने नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चौथी इकाई को मंजूरी दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2021 3:00PM | Updated Date: Apr 29 2021 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव (इफको) ने राष्ट्र सेवा में अस्पतालों को नि:शुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए चौथी इकाई लगाने को मंजूरी दे दी है। इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए ओडिशा के पारादीप में चौथा ऑक्सीजन संयंत्र लगाने का आदेश दिया गया है। इससे पहले तीन ऑक्सीजन संयंत्र लगाने को स्वीकृति दी गई थी। पारादीप संयंत्र की उत्पादन क्षमता 150 घन मीटर प्रति घंटा होगी। इसमें 15 जून तक उत्पादन शुरु हो जाने की संभावना है।  इससे अस्पतालों को नि:शुल्क आॅक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »