25 Apr 2024, 12:32:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तरप्रदेश सहित छह राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में कम हुए कोरोना के सक्रिय मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2021 2:55PM | Updated Date: Apr 29 2021 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में जहां कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी वहीं बाकी राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इसके मामले बढ़े हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 6417 सक्रिय मामले कम हुए। वहीं मध्य प्रदेश में 1503, छत्तीसगढ़ 222, दादर-नगर हवेली, दमन-दीव में 46, लक्षदीप में 35, तथा लद्दाख में 21 मामले कम हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,79,257 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524 हो गया।
 
इस दौरान 2,69,507  मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।  देश में अब तक एक करोड़ 50 लाख 86 हजार 878 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 30,84,814 हो गयी है। वहीं 3645 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,04,832 हो गया है। देश में रिकवरी रेट घटकर 82.10 प्रतिशत और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 16.79 फीसदी हो गयी है, जबकि मृत्युदर कम घटकर 1.11 फीसदी रह गयी है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »