26 Apr 2024, 01:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी ने असम को दिया हर संभव मदद का आश्वासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2021 12:02PM | Updated Date: Apr 28 2021 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है, जहां पर बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। स्थानीय भूकंपीय केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह 7:51 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 मापी गयी और इसका केंद्र सोनितपुर जिला में था।
 
मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल जी से राज्य में महसूस किए गए भूकंप के संबंध में बात की। उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं असम के लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।" भूकंप के झटके असम, मेघालय तथा उससे सटे पूर्वोत्तर क्षेत्र के हिस्सों के अलावा भूटान तथा बंगलादेश में भी महसूस किए गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »