26 Apr 2024, 05:11:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नरवणे ने सियाचिन में संचालन तैयारियों की समीक्षा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2021 6:04PM | Updated Date: Apr 27 2021 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज सियाचिन और पूर्वी लद्दाख का दौरा कर इन सेक्टरों में सेना की संचालन तैयारियों की समीक्षा की। जनरल नरवणे के साथ उत्तरी कमान के कमांडर ले जनरल वाई के जोशी और फायर एंड फ्यूरी कोर के प्रमुख जनरल  पी जी के मेनन भी थे। जनरल नरवणे ने सैनिकों के साथ बातचीत की और दुर्गम , ऊंचाई तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में हौंसले के साथ ड्यूटी करने के लिए उनकी सराहना की। सैन्य कमांडरों ने उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में मौजूदा स्थिति तथा संचालन संबंधी जानकारी से अवगत कराया । सेना प्रमुख बुधवार को वापस लौट आयेंगे। 
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »