19 Apr 2024, 05:59:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिलायंस कोविड मरीजों के लिए 875 बेड का करेगा मुफ्त संचालन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2021 12:06AM | Updated Date: Apr 27 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन ने मरीजों को बेहतर इलाज देने की अपनी मुहिम तेज कर दी है तथा इसने मुंबई में 875 कोविड बेड का संचालन अपने हाथों में ले लिया है जहां मरीजों का मुफ्त में इलाज होगा। 

मुंबई में वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफÞ इडिया में कोविड मरीजों के लिए बनाई गई 550 बिस्तरों वाली कोविड यूनिट को सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एक मई से संभाल लेगा। यहां 100 बिस्तरों वाला आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। आगामी 15 मई से यहां गंभीर मरीजों को दाखिला मिलने लगेगा।

इसके अलावा बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों के लिए 100 बेड, मुंबई के बीकेसी में, ट्रायडेंट होटल में तैयार किए जा रहे हैं। देश का पहला कोविड अस्पताल भी रिलायंस फाउंडेशन के डॉक्टरों ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में तैयार किया था। यहां 100 बेड पर मरीजों की देखरेख फाउंडेशन कर रहा था। इसकी क्षमता में भी इजाफा किया जा रहा है। करीब 45 आईसीयू बेड समेत अब यहां कुल 125 मरीजों का इलाज रिलायंस फाउंडेशन के जिम्मे होगा।

नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफÞ इडिया और सेवन हिल्स अस्पताल में कोरोना के सभी मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफÞ इडिया में मौजूद फैसिलिटी में इलाज में काम आने वाली सभी चीजें, जैसे कि आई सी यू बेड, मॉनिटर, वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा संबंधित मशीनों और 650 बेड का पूरा खर्च रिलायंस फाउंडेशन उठाएगी। डॉक्टरों और नर्सों सहित फ्Þरंटलाइन स्टाफÞ के 500 से ज्Þयादा सदस्य चौबीसों घंटे मरीजों की सहायता के लिए तैनात रहेंगे।

रिलायंस फÞाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए उठाये जा रहे नये कÞदमों के बारे में कहा, ‘‘रिलायंस फाउंडेशन हमेशा देश की सेवा में सबसे आगे रहा है और यह हमारा कर्तव्य है कि महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में हम भारत का साथ दें। मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सेवा प्रदान करके, हमारे डॉक्टरों और फ्Þरंटलाइन स्टाफÞ ने अपने अथक प्रयासों से अनेक मरीजों की जान बचाने में मदद की है। सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुंबई शहर में कोविड मरीजों के लिए कुल 875 बिस्तरों का प्रबंधन करेगा।’’ 

अंबानी ने कहा, ‘‘ हम गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दमन-दीव और नगर हवेली को 700 टन ऑक्सीजन रोजÞ मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन का प्रोडक्शन और भी बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं। इस संकट के दौर में देश और मुंबई की मदद के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, एक भारतीय के रूप में हमसे जो भी कुछ भी बन पड़ेगा हम करेंगे। कोरोना हारेगा इंडिया जीतेगा।’’ गौरतलब है कि रिलायंस फाउंडेशन ने पिछले साल ‘अन्न सेवा’ के तहत 5.5 करोड़ लोगों को भोजन कराया था। कठिन वक्त में दुनिया का ये सबसे बड़ा भोजन देने का कार्यक्रम था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »