29 Mar 2024, 13:41:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में लगातार पांचवें दिन तीन लाख से अधिक कोरोना के नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2021 1:12PM | Updated Date: Apr 26 2021 1:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना तांडव के बीच लगातार पांचवें दिन तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 3.52 लाख नये मामले सामने आये हैं हालांकि राहत की बात यह भी रही कि लगातार तीसरे दिन भी रिकार्ड दो  लाख से अधिक मरीजों ने इस महामारी को मात दी है। इस बीच देश में सोमवार सुबह तक 14 करोड़ 19 लाख 11 हजार 223 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,52,991 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 73 लाख 13 हजार 163 हो गया।
 
इस दौरान 2,19,272 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इससे पहले रविवार को रिकार्ड 2,17,113 संक्रमितों ठीक हो जाने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक एक करोड़ 43 लाख चार हजार 382 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी दौरान सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 28,13,658 हो गयी है वहीं 2812 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,95,123 हो गया है। देश में रिकवरी दर घटकर 82.62 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 16.25 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर कम घटकर 1.13 फीसदी रह गयी है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3909 बढ़कर इनकी संख्या अब 7,00,207 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 61,450  और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 35,30,060 हो गयी है जबकि 832 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 64,760 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 20,317 बढ़कर 2,19,221 हो गये तथा 8122 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को  मात देने वालों की संख्या बढ़कर 11,81,324 हो गयी है जबकि 30 और मरीजों की  मौत होने से मृतकों की संख्या 5110 हो गयी है। कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामले 27,679 बढ़े हैं जिससे इनकी संख्या 2,62,181 हो गयी है।
 
राज्य में मृतकों का आंकड़ा 14,426 हो गया है तथा अब तक 10,62,594 मरीज स्वस्थ हुए  हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 1512 बढ़े हैं और इनकी संख्या अब 94,592 हो गयी है। यहां अब तक 14,248 लोगों की इस महामारी से मौत हुई हैं जबकि 9,18,875 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। तेलंगाना में सक्रिय मामले बढ़कर 65,597 हो गये हैं और 2042 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,34,144 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 8261 बढ़कर 89,732 हो गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 936143 हो गयी है जबकि 7685 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 4512 बढ़कर 1,05,180 हो गयी है तथा अब तक 13,557 लोगों की मौत हुई है। वहीं राज्य में 9,63,251 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 9472 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या अब 2,97,616 हो गयी हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 11,165 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 7,77,844 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,23,835 हो गयी है। राज्य में 1,23,835 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 199 और मरीजों की इस महामारी से मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7310 हो गयी है।
 
मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 91,548 हो गये हैं तथा अब तक 4,02,623 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5133 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। पंजाब में सक्रिय मामले बढ़कर 48,154 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 2,82,504 हो गई है जबकि 8432 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 1,15,006 हो गये हैं तथा अब तक 6328 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 3,74,699 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। हरियाणा में इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या 4864  बढ़कर 74,248 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से 3767 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक  3,46,304 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।
 
पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 7425 बढ़कर 88,800 हो गये हैं और इस महामारी से 10,941 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 6,44,209 लोग स्वस्थ हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 5194  बढ़कर 87,155 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 2155 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,14,286 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 3601, जम्मू-कश्मीर में 2147,  उत्तराखंड में 2146, ओडिशा में 1988, झारखंड में 1991, हिमाचल प्रदेश में 1336, असम में 1200, गोवा में 1017, पुड्डुचेरी में 748, चंडीगढ़ में 435, त्रिपुरा में 394, मणिपुर में 385, मेघालय में 160, सिक्किम में 138, लद्दाख में 138, नागालैंड में 98, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 66, अरुणाचल प्रदेश में 58, मिजोरम में 13, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार तथा लक्षद्वीप में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »