24 Apr 2024, 09:48:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ठीक होगी दीदी के पैर की चोट, चलकर जाएंगी इस्तीफा देने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2021 4:34PM | Updated Date: Apr 19 2021 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि 2 मई के पहले दीदी (ममता बनर्जी) के पैर की चोट ठीक हो जाएगी, ताकि जब वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा देने जाएं तो अपने पैरों पर चलकर जाने में समर्थ हों। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच चरणों में जिन 180 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से 122 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार से हार जाएंगी और उसके बाद उन्हें यहां से जाना होगा।
 
5 चरण के चुनाव के बाद 122 से अधिक सीटों पर भाजपा आगे
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हतोत्साहित हैं, क्योंकि भाजपा 122 से अधिक सीटों पर उनसे आगे है। शाह ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी (भाजपा उम्मीदवार) नंदीग्राम से चुनाव जीतेंगे। गृह मंत्री ने आगे कहा कि बनर्जी को उनके कद के मुताबिक बड़ी हार के साथ विदा किया जाना चाहिए।
 
मेरे जैसे लोग दीदी के लिए दोयम दर्जे के
शाह ने दावा किया कि देश के नागरिकों को प्रदत्त लाभ अवैध प्रवासी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपके और मेरे जैसे लोग तो दीदी के लिए लिए दोयम दर्जे के नागरिक हैं जो उनके वोट बैंक के लिहाज से कोई मायने नहीं रखते हैं। वहीं, पूर्वी बर्धमान जिले में रैली के लिए पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि दीदी पांच चरण के चुनाव के बाद हतोत्साहित हो गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को अब तक 122 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »