18 Apr 2024, 07:12:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

संक्रमण दर 12 दिन में हुई दोगुनी, 18 लाख हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2021 2:39PM | Updated Date: Apr 19 2021 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रोजाना दर पिछले 12 दिनों में दोगुनी होकर 16.69 फीसदी हो गयी है। साप्ताहिक संक्रमण दर पिछले एक महीने में 13.54 फीसदी तक पहुंच चुकी है। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,61,500 नये मामले सामने आए और 1501 संक्रमितों की मौत हो गई। सर्वाधिक 419 संक्रमितों की मौत महाराष्ट्र में हुई, 167 लोगों ने दिल्ली में दम तोड़ा। कोरोना का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 18 लाख से अधिक हो गई है।
 
नये मामलों में से 78.56 फीसदी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान में दर्ज किए गये। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 30.38 फीसदी साप्ताहिक संक्रमण दर है। औद्योगिक कार्यों के लिए ऑक्सीजन पर रोक : केंद्र ने 9 विशिष्ट उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। यह निर्णय 22 अप्रैल से प्रभावी होगा। मेडिकल ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय के अनुसार 1,38,423 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद इस महामारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,28,09,643 हो गई है।
 
हालांकि, संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86.62 फीसदी रह गई है, वहीं मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 17 अप्रैल तक देश में 26,65 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गये। इनमें से 15.66 लाख टेस्ट शनिवार को किए गये। कोरोना से बचाव के लिए देश में 92 दिन में टीके की 12 करोड़ खुराकें लगाई गयी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा भारत यह लक्ष्य सबसे तेजी से प्राप्त करने वाला देश बन गया है। इतने लोगों को टीका लगाने में अमेरिका को 97 दिन और चीन को 108 दिन का वक्त लगा। मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के दौरान टीके की 26 लाख से अधिक खुराकें लगाई गईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »