23 Apr 2024, 12:29:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आंध्र प्रदेश में जिला, मंडल परिषद मतदान में धीमी शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2021 3:34PM | Updated Date: Apr 8 2021 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाडा। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को जिला परिषद और मंडल परिषद के लिए हो रहे मतदान मे सुबह साढ़े दस बजे तक मतदाताओं की संख्या में कमी देखी गयी। जिला परिषद और मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के सदस्यों के चुनाव के लिए आज सुबह साढ़े सात बजे पूरे राज्य में शांतिपूर्ण से मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा। प्रमुख विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी ने बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार किया है।
 
कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में कमी देखी गयी। चुनाव अधिकारियों के अनुसार सुबह साढ़े दस बजे तक केवल 10 फीसदी मतदान हुआ है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है। राज्य में 515 जिला परिषद और 7220 मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव हो रहा हैं। इसके लिए जिला परिषद के लिए 2058 उम्मीदवार और मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 18,782 प्रत्याशी चुनावी मैदान में  हैं।
 
जिला और मंडल परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के लगभग दो करोड़ 46 लाख 71 हजार  दो मतदाता अपने मताधिकार के जरिए प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव के लिए राज्य भर में 27,751 मतदान केंद्र बनाए गए थे और जिनमें से 6,492 को संवेदनशील और 6,314 को अति संवेदनशील है। इनमें माओवादी प्रभावित इलाकों में 247 केंद्र भी शामिल  हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »