23 Apr 2024, 19:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

परमबीर सिंह मामला : अनिल देशमुख पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2021 12:12AM | Updated Date: Apr 7 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। महाराष्ट्र सरकार ने भी इस मामले में बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी है। यह जानकारी राज्य सरकार के वकील सचिन पाटिल ने मंगलवार को दी। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बॉम्बे उच्च न्यायालय के कल के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से अपील दायर की है।’’ बॉम्बे उच्च न्यायालय ने देशमुख के खिलाफ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। महाराष्ट्र सरकार की याचिका में परमबीर सिंह को पक्षकार बनाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »