28 Mar 2024, 21:14:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Chhattisgarh Naxal Attack के बाद अमित शाह ने रद्द किया असम दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2021 5:17PM | Updated Date: Apr 4 2021 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर में हुए नक्सलियों के हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह का असम दौरा रद्द हो गया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 24 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव बरादम किए हैं। एनकाउंटर में 9 नक्सली भी मारे गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुआलकुची में रविवार को कहा कि नक्सली हमलों में सुरक्षाकर्मियों की जान जाने जैसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उचित समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में नक्सल हमलों में हताहत हुए लोगों का पता लगाया जाना अभी बाकी है, तलाश अभियान जारी है।
 
 
गृह मंत्री अमित शाह की असम में दो रैलियां प्रस्तावित थीं लेकिन नक्सली हमले के चलते दोनों रैलियां रद्द हो गई हैं। उन्होंने कहा, अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। दोनों और नुकसान हुआ है। जवानों के परिवार को नमन करता हूं। जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा, 'मुझे अभी असम में दो रैलियां करनी थीं लेकिन छत्तीसगढ़ हमले के बाद अब में अपना दौरा रद्द कर रहा हूं। मैं अभी दिल्ली वापस जा रहा हूं। डीजीपी से मौके पर जाने को कहा है और सीएम से बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 24 जवानों के शहीद होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार को बात की और हालात का जायजा लिया। शाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक कुलदीप सिंह को स्थिति का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ जाने को कहा है। 
 
छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले पर गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि मैं जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवार और देश को विश्वास दिलाता हूं कि जवानों ने देश के लिए अपना जो खून बहाया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ मजबूती के साथ हमारी लड़ाई चलती रहेगी और हम इसे परिणाम तक ले जाएंगे। शाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक कुलदीप सिंह को स्थिति का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ जाने को कहा है। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रविवार को बात की और हालात का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा के बीच एक जंगल में नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री ने बघेल से बात की और मुठभेड़ के बाद पैदा हुई स्थिति की जायजा लिया। इस बीच, बघेल ने शाह को मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि नक्सलियों ने केवल अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए हिंसा की है क्योंकि लोगों का माओवादी विचारधारा से मोह भंग हो रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »