19 Apr 2024, 21:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ पदयात्रा निकाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 5:30PM | Updated Date: Mar 7 2021 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को यहां एक ‘पदयात्रा’ निकाली। बनर्जी ने हजारों समर्थकों के साथ दार्जिलिंग मोड़ से अपराह्न लगभग 2 बजे विरोध मार्च शुरू किया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि एलपीजी सिलेंडर जल्द ही आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगे। बनर्जी ने शनिवार को कहा था कि बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होने चाहिए ताकि हमारी आवाज सुनी जाए। भट्टाचार्य ने कहा कि रैली का आयोजन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले किया गया है और रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने रैली को अपना समर्थन दिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »