19 Apr 2024, 04:44:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मशहूर कलाकार मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल हुए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 4:57PM | Updated Date: Mar 7 2021 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। मशहूर बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यह कार्यक्रम ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित हुआ। भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने चक्रवर्ती को भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी मंच पर मौजूद थे। इससे पहले चक्रवर्ती ने कल रात विजयवर्गीय से मुलाकात की थी। इस दौरान मंच पर चक्रवर्ती के अलावा मुकल रॉय, सामिक भट्टाचार्य और विजयवर्गीय भी उपस्थित थे। इसी मैदान में दिन में  प्रधानमंत्री की रैली होनी है । राज्य में चुनाव प्रचार के लिए मोदी 20 से अधिक रैलियों को संबोधित करेंगे। शहर में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए चारों तरफ बैनर्स, पोस्टर्स और उनके कटआउट लगे हुए हैं। इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »