28 Mar 2024, 21:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायडू ने लिखे 22 भाषा में ट्वीट और 24 भाषा में लेख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2021 9:12PM | Updated Date: Feb 21 2021 9:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर  22 भाषा में ट्वीट किये  और 24 भाषा के विभिन्न  समाचार पत्रों में लेख लिखे। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहा यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री नायडू ने मातृभाषा का महत्व बताते हुए लेख लिखे हैं और ट्वीट किये हैं।

नायडू ने अंग्रेजी के अलावा तेलुगू, तमिल, हिन्दी, गुजराती, कश्मीरी, कोंकणी, मराठी, ओडिया, उर्दू, मलयालम, कन्नड़,  पंजाबी, नेपाली, असमिया, बंगाली, मणिपुर,बोडो, संथाली, मैथिली, डोगरी तथा संस्कृत भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने अंग्रेजी के टाइम्स ऑफ इंडिया, हिन्दी के दैनिक जागरण, तेलुगू के ईनाडू, तमिल के दिनातांती, मराठी के लोकमत, ओडिया के समाज, उर्दू के सियासत और आदाब, असमिया के असमिया प्रतिदिन, मैथिली के नव भारत टाइम्स, मलयालम के मातृभूमि,  गुजराती के दिव्य भास्कर,  बंगाली के बर्तमान, कोंकणी के भानगार भुईन, बोडो के हेयेनी राडाब, संथाली के संथाल एक्सप्रेस, नेपाली के हिमाली बेला, हमरो वार्ता, हमरो प्रजा शक्ति और दैनिक मिरमिरे, सिन्धी के हिन्दू, डोगरी के जोती डोगरी, कश्मीरी के डेली काहवट और डेली संगरमल तथा संस्कृत के सुधर्मा में लेख लिखा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »