20 Apr 2024, 19:52:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

12 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि पर लगा ब्रेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2021 11:02AM | Updated Date: Feb 21 2021 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी आने से आज  घरेलू बाजार  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 दिनों के बाद वृद्धि पर ब्रेक लग गया। आज इनकी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 39  पैसे बढ़कर  90.58 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 37 पैसे चढ़कर 80.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आॅयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल में 39 पैसे  और  डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। 
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतें अब तक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी हैं। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम सर्वकालिक उच्चतम स्तर  पर चल रहे हैं। कुछ शहरों में तो यह 100 रुपए के स्तर को भी पार कर चुका है। नया साल पेट्रोलियम ईंधनों के लिए अच्छा नहीं रहा है। जनवरी और फरवरी में अब तक कुल मिलाकर 24 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही यह 06.77 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की कीमत भी रिकार्ड बनाने की राह पर अग्रसर है। नए साल में 24 दिनों के दौरान ही डीजल 07.10 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »