19 Apr 2024, 22:18:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्री जाकिर हुसैन पर हुआ बम से हमला, बीजेपी के इस मंत्री ने की हमले की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2021 12:20PM | Updated Date: Feb 18 2021 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सियासी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला हुआ है। मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर पर जब मंत्री अपने समर्थकों और मीडिया के साथ थे, उस समय ही अज्ञात हमलावरों ने बम से हमला किया है। इस हमले मंत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दो अन्य लोग भी इस हमले घायल हुए है। मामले की जांच सीआईडी ने शुरू भी कर दी है। जाकिर हुसैन को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
 
हॉस्पिटल के अधीक्षक अमिय कुमार बेरा का कहना है कि, मंत्री की हालत अब स्थिर है और वो खतरे से बाहर हैं। उनके पैर और हाथ में चोट आई हैं। उन्हें अब कोलकाता शिफ्ट किया जा रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जाकिर हुसैन पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। रेल मंत्री ने कहा है कि,पश्चिम बंगाल के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम हमले की मैं निंदा करता हूं। हमले में जो भी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।
 
श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन पर हुए हमले को लेकर पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा है कि, रात में करीब दस बजे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर मंत्री कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उस ही समय उन पर ये हमला हुआ। इसके बाद घायल मंत्री और अन्य दो लोगों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
बम हमले में मंत्री के पैरों और पेट के निचले हिस्से में चोट आईं हैं। टीएमसी नेता मंत्री मलय घटक ने हमले की निंदा की है। इसके लिए उन्होंने ने प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार बताया है। वहीं टीएमसी से निष्कासित नेता मुशर्रफ हुसैन ने कहा है कि, मंत्री पर हमला पार्टी के आंतरिक कलह का ही एक नतीजा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »