19 Apr 2024, 06:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इजरायली के पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया चौक का नाम, कांग्रेस ने किया विरोध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2021 12:39AM | Updated Date: Feb 16 2021 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक चौक का नाम दिवंगत इजरायली नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता शिमोन पेरेज के नाम पर रखा गया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि काला घोड़ा के पास स्थित चौक का नाम पेरेज के नाम पर रखा गया है, ताकि इजरायल के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय वार्ड कार्यालय 'शिमोन पेरेज चौक' के लिए प्रस्ताव लाया था। हालांकि, कांग्रेस पार्षद रवि राजा ने इस कदम का विरोध किया और कहा कि 2018 में बीएमसी द्वारा पारित नियमों के अनुसार, केवल देश के लोगों को इस तरह के सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है। पेरेज का सितंबर, 2016 में निधन हो गया था, जिन्होंने लगभग 70 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में इजरायल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »