20 Apr 2024, 19:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से 24 घंटे में नहीं हुई एक भी मौत, महीने में दूसरी बार हुआ ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:31AM | Updated Date: Feb 14 2021 12:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। इसके साथ ही संक्रमण से होने वाली मौतों पर भी अब लगाम लगने लगी है। राजधानी दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से एक भी मौत नहीं हई है। इस महीने में यह दूसरी बार है जब संक्रमण की वजह से एक भी मरीज की जान नहीं गई है। 

9 फरवरी को भी इसी तरह से एक भी मौत का मामला सामने नहीं आया था। उस दिन भी दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई थी। राजधानी में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 126 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले चौबीस घंटे में 138 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। रिकवरी रेट भी फिलहाल 98.12 प्रतिशत है। 

वहीं सिर्फ 0.16 फीसदी ही एक्टिव मामले बचे हैं। डेथ रेट भी बहुत कम हो गया है। दिल्ली में फिलहाल डेथ रेट सिर्फ 1.71 फीसदी है। वहीं पॉजिटिविटी रेट महज 0.21 फीसदी है। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के कुल 6,36,796 मामले हैं, वहीं अब तक 6,24,866 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। राजधानी में कोरोना से 10,889 लोगों की जान जा चुकी है। अब सिर्फ 1041 एक्टिव मामले बचे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60,876 टेस्ट किए गए हैं। कुल 1,15,11,990 टेस्ट अब तक राजधानी में किए जा चुके हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »