29 Mar 2024, 10:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने 17 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, संगठन का दावा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:28AM | Updated Date: Feb 14 2021 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। मछुआरों के एक संगठन के एक अधिकारी ने शनिवार को दावा किया कि पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने अरब सागर से 17 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया है। 'नेशनल फिशवर्कर्स फोरम' के सचिव मनीष लोधारी ने कहा कि दो दिन पहले पाकिस्तानी जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों की तीन नौकाएं भी जब्त कर लीं। उन्होंने बताया कि दो नौका पोरबंदर जिले से और एक सोमनाथ जिले से एक सप्ताह पहले समुद्र में गई थी जिनमें 17 मछुआरे सवार थे। हालांकि गिर सोमनाथ एवं पोरबंदर के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि नहीं की है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »