29 Mar 2024, 17:04:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोगा हिंसा : कोर्ट ने 3 आरोपियों को 14 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 6:02PM | Updated Date: Feb 12 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगा। पंजाब के मोगा में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान तीन दिन पहले घटी हिंसा की घटना को लेकर गिरफ्तार तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक अदालत ने आज 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। हिंसा में शिरोमणि अकाली दल के दो कार्यकर्ता मारे गये थे। प्राथमिकी में नौ लोगों को नामजद किया गया है जिनमें से छह अभी तक फरार हैँ। नरिंदर पाल सिंह सिद्धू, जसमेल सिंह उर्फ नीका और पम्मा को घटना की रात की पकड़ा गया था। नरिंदर की पत्नी वार्ड क्रमांक 9 से चुनाव लड़ रही हैं। प्रकरण में इन गिरफ्तारियों के अलावा दो वाहन जब्त किये गये हैं और फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई जसवंत सिंह को निलंबित किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »