28 Mar 2024, 18:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोटिया ग्राम पंचायत चुनाव :सुनवाई एक सप्ताह टली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2021 5:28PM | Updated Date: Feb 12 2021 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच सीमा विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई उच्चतम न्यायालय में एक सप्ताह के लिए टल गयी है। ओडिशा में कोरापुट जिले के कोटिया ग्राम पंचायत में चुनाव कराने के आंध्र प्रदेश सरकार के फैसले के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार को टल गयी। अब इस मामले में 19 फरवरी को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने ओडिशा सरकार की अवमानना याचिका पर आंध्र पद्रेश सरकार को नोटिस जारी किया। ओडिशा सरकार का कहना है कि आंध्र प्रदेश ने उसके कुछ गांव ले लिये हैं, जो शीर्ष अदालत के आदेश का उल्लंघन है। ओडिशा सरकार कहती है कि तीन गांव उसके अधिकार क्षेत्र में हैं, जबकि आंध्र प्रदेश का कहना है कि ये गांव विजयनगरम जिले में सालुर मंडल के तहत स्थित हैं। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से वकील महफूज ए. नजाकी पेश हुए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »