20 Apr 2024, 14:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह करेंगें असम दौरा, कोच शाही वंशज अनंत राय से करेंगें मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2021 6:11PM | Updated Date: Feb 11 2021 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम-पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुरुवार को असम के चिरांग जिले में राजबोंशी समुदाय के नेता अनंता राय से मुलाकात करेंगे। राय की असम और पश्चिम बंगाल में लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हैं। शाह कल रात गुवाहाटी पहुंचे और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और अन्य ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। शाह दोपहर के भोजन और राय से मुलाकात करने के बाद पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएंगे। राय के असम और पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं और वह इन दोनों राज्यों में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »