24 Apr 2024, 21:23:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी प्रमुख मनकोटिया ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 5:20PM | Updated Date: Feb 10 2021 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया ने बुधवार को अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। मनकोटिया के इस्तीफे से एक दिन पहले ही पार्टी के संस्थापक सदस्य और संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने पार्टी की नयी कार्यसमिति और श्री मनकोटिया को लगातार तीसरी बार पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की घोषणा की थी। मनकोटिया ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि उन्होंने अध्यक्ष पद एवं पार्टी की सभी सदस्यताओं से इस्तीफा दे दिया है।
 
उन्होंने कहा,‘‘मैं पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करना चाहता हूं कि वे घबराये नहीं और प्रो. भीम सिंह को पूर्व विधायक हर्ष देव सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त कर देना चाहिए क्योंकि वह पार्टी मामलों को चलाने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि वह उधमपुर में 11 फरवरी को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य कैडरों के साथ बैठक करेंगे जिसमें भावी रणनीति तय की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »