18 Apr 2024, 11:32:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली समेत 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से नहीं हुई कोई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 2:21PM | Updated Date: Feb 10 2021 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। दिल्ली में 10 महीने बाद कोरोना से मौतों का सिलसिला थमा और पिछले 24 घंटों के दौरान इससे किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई। वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर, झारखंड, पूर्वोत्तर के सभी राज्यों, लक्षद्वीप और ओडिशा सहित 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा 11,067 बढ़कर एक करोड़ आठ लाख 58 हजार से अधिक हो गया है। इसी दौरान 13,087 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 61 हजार 608 हो गयी है। वहीं सक्रिय मामले 2,114 घटकर 1,41,511 रह गये। इस अवधि में 94 मरीजों की मौत हो गयी और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 55 हजार 252 हो गया।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »