29 Mar 2024, 02:45:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पांच बच्चों ने गुल्लक तोड़कर राम मंदिर निर्माण के लिए दिया चंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:35AM | Updated Date: Feb 10 2021 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गया। राम मंदिर निर्माण के लिए इन दिनों पूरे देश में चंदा इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है। बिहार में भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। वहीं, लोग भी बढ़ चढ़कर मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। बड़े तो बड़े बच्चे भी चंदा दे रहे हैं। इसी क्रम में गया जिले के बोधगया बाजार के रहने वाले 5 बच्चों ने मंदिर निर्माण के लिए कुल 430 रुपये की समर्पण राशि दी है। बच्चों के साथ ही घर के बड़ों ने भी दान किया और सभी ने अपने-अपने नाम का रसीद भी प्राप्त किया।

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने को लेकर बोधगया के विभिन्न गांवों और बाजारों में पिछले कुछ दिनों से अभियान चलाई जा रही है। इसी दौरान घर के सदस्यों को सहयोग राशि देता देख बच्चों के मन में भी चंदा देने का भाव जागा। ऐसे में आज एक ही परिवार के पांच बच्चों ने अपना-अपना गुल्लक तोड़ कर उससे निकले 430 रुपए को श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग राशि के तौर पर दान कर दिया।

इस संबंध में बच्चों के परिजनों ने बताया कि कोरोना काल में स्कूल बंद था। इस दौरान बच्चों ने घर से मिलने वाली पॉकेट मनी को जमा करने के लिए गुल्लक खरीदा और उसमें पैसे जमा करने लगे। लेकिन जब श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग देने की जानकारी इन्हें मिली और घर के बड़े सदस्यों को उन्होंने पैसे देते देखा तो प्रेरित होकर उन्होंने भी गुल्लक का सारा पैसा राम मंदिर निर्माण के लिए दे दिया। वहीं, सभी बच्चों ने अपने-अपने नाम से रसीद भी प्राप्त की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »