25 Apr 2024, 22:00:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

किसानों को खत्म करने के लिये बनाये गये हैं तीनों कानून : पायलट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2021 12:24AM | Updated Date: Feb 10 2021 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भरतपुर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए तीन कृषि कानूनों को काले कानून बताते कहा है कि ये तीनों कानून किसानों को खत्म करने के लिए बनाए गये हैं। मंगलवार को राजस्थान के भरतपुर में बयाना की जैसोरा पंचायत में फतेहसागर पर किसान महापंचायत में सम्बोधित करते हुए पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते कहा कि वायदा तो किया गया था कि किसान की आमदनी दोगुनी होगी, लेकिन उन्हें अब तक एक भी ऐसा किसान नहीं मिला जिसने कहा हो कि उसकी आमदनी दुगुनी हो गई है।

उन्होंने कहा कि दोगुनी की बात तो दूर इन तीन काले कानूनों के बाद तो अब स्थिति यह आ गई है कि वह अपने ही खेत पर गुलाम बन जाएगा। पायलट ने किसानों की एकजुटता पर जोर देते कहा कि देश के किसी भी राज्य में जो भी व्यक्ति खेती कर रहा है वह किसान है। उसकी कोई जाति नहीं है। देश उन्हें किसान के रूप में जानता है। किसान की मजबूती के लिए हम सभी को एकत्रित होना होगा। पायलट ने बताया कि 12 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान आ रहे हैं। 

गंगानगर और हनुमानगढ़ में उनका दौरा है। वह किसान को ताकत देकर जाएंगे। दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के हौसले पस्त करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस की दमनकारी नीति की आलोचना करते हुए पायलट ने कहा कि किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की सीमाओं को छावनी बनाने के साथ सड़कों पर कीलें ठोक कर मोदी सरकार ने पूरे विश्व मे भारतीय लोकतंत्र की जो छवि पेश की है उसकी चारों तरफ घोर भर्त्सना हो रही है, लेकिन सरकार को फिर भी कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं हो रही। किसान महापंचायत को पूर्व केबिनेट मंत्री एवं डीग-कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्वेन्द्र सिंह सहित कांग्रेस के विधायकों तथा अन्य कांग्रेस नेताओ ने भी सम्बोधित किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »